आइये जानते है लहसुन से होने वाले फयदे के बारे में
दोस्तों लहसुन एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल मसले के रूप में भी किया जाता है, और यह हमारे स्वस्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक है। यह आसानी से हर किसी के रसोई घरो में उपलब्ध है। यह स्वाद में तीखा होता है लेकिन पकने के बाद इसके स्वाद में बदलाव आजाता है। लहसुन प्याज (एलिएसी) की एक प्रजाति है। अतः इसका वैज्ञानिक नाम एलियम सैटिवुम एल है। इसके करीबी रिश्तेदारो में प्याज, इस शलोट और हरा प्याज़ हैं।
लहसुन में अनेको प्रकार के पोषक तत्त्व पाये जाते है, जिसमें प्रोटीन 6.3 %, वसा 0.1 %, कार्बोज 21 %, खनिज पदार्थ 1 %, चूना 0.3 %लोहा 1.3 Ml प्रति 100 ग्राम होता है। इसके अलावा विटामिन ए, बी, सी एवं सल्फ्यूरिक एसिड भी विशेष मात्रा में पाई जाती है। इसमें पाये जाने वाले सल्फर के यौगिक ही इसके तीखे स्वाद और गंध के लिए उत्तरदायी होते हैं। इसमें एक ऐलीसिन नामाक तत्व भी पाया जाता है जिसे एक अच्छे बैक्टीरिया-रोधक, फफूंद-रोधक एवं एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में जाना जाता है।
आइये जानते है लहसुन के चमत्कारी फायदों के बारे में -
बालो और त्वचा के लिए लाभकारी - लहसुन का सेवन हमारे बालो के लिए काफी फायदेमंद होता है लहसुन में विटामिन सी पाया जाता है जो बालों को पोषण प्रदान करता है और जडों को मजबूत बनाता है। लहसुन में मौजूद सेलेनियम बालों की जडों में खून के बहाव को सही करता है जिससे बालों को ज्यादा मात्रा में पोषण मिलता है और बाल घने और मजबूत होते है। लहसुन का तेल या पेस्ट लगाना बालो के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह डैंड्रफ को नहीं बढ़ने देता है , लहसुन का तेल या पेस्ट हप्ते में १ बार लगाना चाहिए
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें