चुकंदर क्या है और उसके फायदे क्या है ?
आइये हम सबसे पहले चुकंदर के बारे में जानते है -
चुकंदर एक मूसला जड़ वाला सब्जी (वनस्पति) है, यह बीटा वल्गैरिस (चुकंदर ) नामक जाति के पौधे होते हैं ये कई नस्लों में विकसित हो चुके है, इसकी मुसला जड़ स्वाद में हलकी मीठी होती है तथा ये लाल , जमुनी , पिले , और सफेद रंग की होती है।
चुकंदर एक जड़ वाली सब्जियों की श्रेणी में आता है, और इसमें कई प्रकार की विटामिन्स पाई जाती है जो की हमारे लिए काफी फायदेमंद होती है। चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन की मात्रा काफी अधिक मात्रा में मिलती है, और इसे खाने से हिमोग्लोबीन बढ़ता है। यदि खून की कमी है, तो इसका जूस पीना काफी फायदेमंद होता है । चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जिसके सेवन से हमारी रोग प्राविरोध क्षमता बढ़ती है
चुकंदर खाने के फायदे -
चुकंदर खाने केबहुत सारे फायदे है यह हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचता है -
- खून की कमी को दूर करता है -
चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन की मात्रा भरपूर मात्रा में होती है, ऐसे में इसे खाने से हमारे सरीर में हिमोग्लोबीन बढ़ता है। अगर किसी को खून की कमी होती है, तो खाना फायदेमंद होता है । चुकंदर में विटामिन-बी, विटामिन-सी, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और एंटिऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो हमारे शरीर में खून को साफ करने और ऑक्सीजन बढ़ाने का काम करते हैं।
- बालो और त्वचा के लिए फायदेमंद -
चुकंदर में फॉस्फोरस पाया जाता है जो की हमारे बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और चुकंदर इसका नेचुरल सोर्स है, जो बालों को बढ़ने में मददगार होता है।चुकंदर से सिर के बंद हुए रोमछिद्र खुलते हैं, जिससे की हमारे बालो को मजबूती मिलती है तथा इसे त्वचा पर लगाने से डेड सेल साफ होती हैं,और हमारी त्वचा ग्लो करती है।
- ब्लड प्रेशर को कम करता है -
इसमें नाइट्रेट्स काफी मात्रा में होता है। नाइट्रेट्स बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होता है। एक शोध के अनुसार, प्रतिदिन चुकंदर खाने या जूस पिने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम हो जाती है । नाइट्रेट्स एक ऐसा रसायन है, जो पाचन तंत्र में पहुंचकर नाइट्रिक ऑक्साइड बन जाता है, और रक्तचाप कम कर देता है।
चुकंदर खाने के नुकसान -- ब्लड प्रेशर को कम करता है -
जहा चुकंदर खाने के इतने सारे फायदे है वैसे ही इसके कुछ नुकसान भी है , इसका सेवन करते समय कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए।
एलर्जी की समस्या- चुकंदर के सेवन से कई लोगो को एलर्जी भी हो सकती है जिससे सरीर में चक्ते हो सकतेहै।
डायबिटीज के मरीज के लिए सावधानी -
100 ग्राम चुकंदर में 7 ग्राम शुगर होती है, और अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो उससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। क्योकि चुकंदर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है, जिससे यह ब्लड शुगर में स्पाइक का कारण बन सकती है।डायबिटीज के मरीजों को डाक्टर के सलाह के बिना नहीं लेना चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें